लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ज़िला की समस्त ग्राम पंचायतों में 3 दिन होगी ग्राम सभा बैठक….

Ankita | 19 नवंबर 2023 at 3:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि 21, 22 व 23 नवंबर को ज़िला की समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा बैठक के लिए कार्यसूची (एजेंडा) को तैयार कर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया गया है। साथ में ग्राम सभा बैठक के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की अनुपालन करने सहित बैठक को प्रातः 11 से शुरू करने को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान गत बैठक की पुष्टि, आय-व्यय विवरण का अनुमोदन,वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीपीडीपी का अनुमोदन, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 15वां वित्त आयोग सेल्फ का अनुमोदन, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मनरेगा सेल्फ का अनुमोदन, तंबाकू मुक्त अभियान के तहत ग्राम पंचायत एवं समस्त गांव को तंबाकू मुक्त घोषित करने के लिए प्रस्ताव पारित करना, क्षय रोग मुक्त अभियान के तहत ग्राम पंचायत एवं समस्त गांव को क्षय रोग मुक्त घोषित करने के लिए प्रस्ताव पारित करना एवं निक्षय मित्र घोषित करना, आयुष्मान भव योजना, हिम केयर योजना के बारे में चर्चा करना शामिल है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा सहारा योजना का प्रचार-प्रसार तथा ग्राम सभा बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उक्त अभियान के बारे जानकारी के लिए समय प्रदान करना, जारी वित्त वर्ष के दौरान आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए मनरेगा अभिसरण, मासिक धर्म स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अपराजिता कार्यक्रम के तहत जिला की लड़कियों व महिलाओं को जागरूक करना व व्यापक व प्रचार प्रसार, बीपीएल सूचियां की समीक्षा के अतिरिक्त अग्नि सुरक्षा उपाय पर चर्चा तथा अग्नि सुरक्षा उपाय हेतु आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए मनरेगा में कार्य योजनाओं के शैल्फों का अनुमोदन, समर्थ के मदों पर मंथन को सम्मिलित करना और विकसित भारत संकल्प के बारे में चर्चा करना शामिल है।

उपायुक्त ने सभी गांव वासियों एवं विशेष कर युवा वर्ग का ग्राम सभा बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]