जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति, पैर फिसलकर गिरा नीचे, गई जान
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक व्यक्ति जामुन के पेड़ से गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। फ़िलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जानकारी के मुताबिक, पांवटा साहिब के किसान भवन के समीप एक व्यक्ति जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था।
इसी दौरान व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया। नीचे गिरने से वह बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।