HNN/ नाहन
मीनाक्षी शर्मा आज लगभग छतीस वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। दिसंबर 1987 में शर्मा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नाहन के न्यायालय से बतौर सीसीटी अपनी नौकरी की पारी की शुरुआत की थी।
मीनाक्षी शर्मा नाहन तथा पांवटा साहिब के न्यायालयों में विभिन्न पदों पर सेवाऐं देते हुए आज जिला एवं सत्र न्यायालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सीजेएम कोर्ट नाहन तथा जिला एवं सत्र न्यायालय नाहन में रीडर के पद पर इन्होंने काफी समय तक काम किया। मीनाक्षी शर्मा अपनी समयबद्धता एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए जानी जाती रही हैं। गौरतलब है कि इनके पति सुभाष चन्द्र शर्मा भी इस वर्ष जून माह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुख्यालय से अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
जिला न्यायालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश हन्स राज ने मीनाक्षी शर्मा द्वारा की गई लम्बी, समर्पित, अनुशासित सेवा की सराहना करते हुए अन्य स्टाफ सदस्यो को उनसे सीख लेने को कहा। उन्होंने कहा कि ब्यान लेखन में उनके गोल्डन हैंड आने वाले स्टाफ के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।
यह कार्य सभी के लिए लाईट हाऊस कार्य करेगा। उन्होंने शर्मा व उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की। मीनाक्षी शर्मा ने सभी न्यायिक अधिकारियों व न्यायालय परिवार द्वारा सेवा काल में दिए गए सहयोग के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




