जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/चंबा
जिला चंबा में 33/11 केवी सब स्टेशन डलहौजी और 11 केवी फीडर की मरम्मत के चलते कल यानी 14 मार्च को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि 14 मार्च को सुबह 9 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक डलहौजी बाजार, पद्दर, बाथरी, सुभाष चौंक, बकरोटा, बलून, रूलियानी पंचपुला, करेल्लू, लक्कडमंडी, बनीखेत बाजार, नगाली सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर ने कहा कि यह मरम्मत कार्य मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग का आह्वान किया है।