HNN/चंबा
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नकरोड़ के अधीन 11 केवी भंजराडू फीडर, तीसा फीडर चांजू फीडर, आईए एनर्जी फीडर और टिकरी फीडर के तहत इलाकों में कल 28 जून को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली बोर्ड के सहायक अभिंयता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिजली कट लगाकर बोर्ड इन फीडरों में आवश्यक मरम्मत कार्य और बिजली लाइनों के साथ लगने वाली पेड़ों की टहनियों को काटने का कार्य करवाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके चलते 28 जून को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भराड़ा, चांजू, तीसा, टिकरी और भंजराडू क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। कार्य समाप्त होने के उपरांत ही बिजली की आपूर्ति बहाल होगी। बिजली बोर्ड ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





