जिला के इन क्षेत्रों में 9 व 10 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/ बिलासपुर
विद्युत उपमंडल नंबर एक के अंतर्गत आने वाले अनुभाग घागस के आसपास के क्षेत्र में टहनियों की कांट छांट का कार्य प्रगति पर होने के कारण कुछ क्षेत्रों में 2 दिन बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विनोद गुप्ता द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि सिहड़ा के साथ लगते क्षेत्र कुड्डी, बनेड, दली जंगल, जलेडा नोग, कंडेला में 9 व 10 जुलाई 2024 को सुबह 10 से 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता विनोद गुप्ता ने कहा कि उस दिन मौसम खराब रहने पर यह कार्य अगले दिन के लिए यथावत जारी रहेगा, इसलिए उन्होंने समस्त जनता से आग्रह किया है कि इस जरूरी रखरखाव के लिए सहयोग करें।