जिला के नए मतदाताओं के इस दिन तक बनेंगे मत पहचान पत्र….
HNN/बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश में पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला बिलासपुर में 4 मई तक नए मतदाताओं के मत पहचान पत्र बनेंगे। तहसीलदार निर्वाचन विजय कुमार ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि पहली अप्रैल तक जो भी युवा 18 साल की आयु पूर्ण करता है वो मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाकर मत पहचान पत्र बनाकर मतदान कर सकता है।
उन्होंने बताया कि 4 मई तक नए मतदाता वोटर सूची में नाम दर्ज करवा मत पहचानपत्र बनवाकर लोकसभा चुनाव में मतदान कर सकते हैं।