लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाये गए मामलों पर गंभीरता से कार्य करें अधिकारी- सीमा कन्याल

Ankita | 25 जुलाई 2023 at 6:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक नाहन में आयोजित

HNN/ नाहन

जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आज मंगलवार को नाहन में अध्यक्ष, सीमा कन्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न एजेंडा आईटम पर जिला परिषद सदस्यों ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा में भाग लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला परिषद की बैठक में सिरमौर जिला में भारी बारिश से हुए नुकसान पर चिंता जाहिर की गई। बैठक में सभी विभागों विशेषकर लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, कृषि, बागवानी आदि ने भारी बरसात के कारण हुए नुकसान से अवगत करवाया और अपने-अपने विभागों की नुकसान सम्बन्धी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने कहा कि सिरमौर जिला में पिछले एक माह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला में करोड़ों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस आपदा की घड़ी में मुस्तैदी से कार्य करते हुए सड़क, पेयजल, बिजली आदि जन सेवाओं की बहाली का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जिला परिषद के सभी सदस्य प्रशासन और विभागों के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सीमा कन्याल सभी विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि परिषद सदस्यों द्वारा बैठकों में रखे गए विषयों पर गंभीरतापूर्वक कार्य करें क्योंकि यह कार्य जनहित और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हितों से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण सड़कों के बंद होने के बावजूद भी सभी विभागों के उप मंडल स्तर के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहकर अपने विभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो कि प्रशंसनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सदस्यों द्वारा उठाये गए सभी विषयों पर सम्बन्धित विभाग समयबद्ध अवधि के भीतर कार्रवाई करेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

जिला परिषद की बैठक में मुख्यतः सड़क, पेयजल, बिजली के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, खनन, आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न एजेंडा आईटमों को विस्तार से रखा और उपस्थित विभागीय अधिकारियों से अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]