जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चरस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस थाना बंजार की टीम ने चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तिजेंद्र सिंह निवासी गांव गाडा बंजार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना बंजार की टीम साच समीप तांदी संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी पर मौजूद थी।
इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 654 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। खबर की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा के द्वारा की गई है।