लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में आयोजित नदीय मत्स्य पालन कार्यक्रम

PARUL | 2 नवंबर 2023 at 4:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

56 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का किया गया संग्रहण

HNN/सोलन

जिला सोलन की तीन प्रमुख नदियों गिरी, अश्वनी तथा गंभर में नदीय मत्स्य पालन कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की 56 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का संग्रहण किया गया। यह जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. सोमनाथ ने दी। डॉ. सोमनाथ ने कहा कि नदीय मत्स्य पालन कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत विशेष गतिविधि के रूप में शुरू किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के सन्तुलन को बनाए रखने के साथ-साथ नदीय मछुआरों की रोजी-रोटी को सुरक्षित करना भी है। नदीय मत्स्य पालन कार्यक्रम इस दिशा में एक विशेष भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि संग्रहित की जाने वाली मत्स्य अंगुलिकाएं आने वाले दो वर्षों में मछुआरों की आजीविका का प्रमुख स्रोत बनेंगी।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण में आ रहे बदलाव तथा विभिन्न विकास कार्यों के कारण मछली के नियमित प्रजनन क्षेत्र धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं। इससे देसी मछली की कई प्रजातियां लुप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत नदियों में पाई जाने वाली देसी मछली प्रजातियों का प्रजनन करवाकर, बड़े आकार के अंगुलिकाओं को नदियों में वापिस डाला जा रहा है।

यह एक संयुक्त कार्यक्रम है जो जैव विविधता को कायम रखने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य ऊना विवेक शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। क्षेत्र के मत्स्य जीवी वर्ग तथा पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मत्स्य बीज संग्रहण कार्यक्रम पूर्ण किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]