जिला में कल यहां आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू…..
HNN/चंबा
जिला चंबा में एचआरवीसी कंपनी की ओर से सुजुकी मोटर्स गुजरात में नौकरी के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू आईटीआई चंबा में 13 फरवरी यानि कल आयोजित होगा। आईटीआई चंबा के प्रिंसीपल ईं विपिन शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी का किसी भी ट्रेड में आईटीआई और दसवीं की परीक्षा (रेगुलर) पास होना आवश्यक है। दसवीं कक्षा में न्यूनतम 40 फीसदी तथा आईटीआई में न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने आवश्यक हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु 18 से 26 वर्ष तक होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को 21500 मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही बताया कि कंपनी ने इस बार से अप्रेंटिस ट्रेनी रखने का भी फैसला लिया है। इसके लिए अभ्यर्थी को 16 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर सुजुकी मोटर्स गुजरात में 18 महीने कार्य करने का अवसर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी दसवीं, आईटीआई, आधार कार्ड और अन्य जरुरी प्रमाण पत्र लेकर 13 फरवरी को आईटीआई चंबा में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं।