Loading...

जिला में जेबीटी की बैचवाइज भर्ती हेतु इस दिन होगी काउंसलिंग…..

PARUL • 18 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर में जेबीटी की विभिन्न श्रेणीयों के 86 पदों को अनुबध आधार पर भरने के लिए बैचवाइज भर्ती की काउंसलिग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके अनुसार यह काउंसलिग प्रक्रिया 20 नवम्बर से 25 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी।

उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, जिला सिरमौर कर्म चंद द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती काउसंलिग उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि काउसंलिंग स्थानीय अवकाश यानि 22 नवम्बर 2023 को भी जारी रहेगी।