HNN/सोलन
जिला सोलन में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के माध्यम से जेबीटी के 108 पदों पर बैचवाइज एवं अनुबंध आधार पर भर्ती की जाएगी। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन संजीव कुमार बताया कि इन पदों के लिए काउंसलिंग 22 नवंबर को सुबह 10:30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन (डाइट) के कार्यालय में आयोजित होगी। इस चयन प्रक्रिया में वही उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जो जेबीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2017 और अब तक राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचनाओं के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हों।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार जेबीटी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण होने चाहिए। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में सोलन जिला से संबंधित उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार को हिमाचली प्रमाण पत्र के स्थाई पते के अनुसार ही चयन प्रक्रिया में संबंधित जिले में मान्यता दी जाएगी। उम्मीदवार अपने गृह जिला में भाग लेकर अन्य किसी भी जिला के लिए प्राथमिकता दे सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों से सोलन जिला में काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
काउंसलिंग में कुल 108 पद बैचवाइज भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। 31 दिसंबर 2016 तक के बैच से अनारक्षित श्रेणी के 37 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 13 पद भरे जाएंगे। 31 दिसंबर 2020 तक के बैच से सामान्य (स्वतत्रंता सेनानियों के आश्रित) वर्ग से 1 और अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित) वर्ग से 1 पद भरा जाएगा।
31 दिसंबर 2016 तक के बैच से अनुसूचित जाति (अनारक्षित) वर्ग के 21, अनुसूचित जाति (बीपीएल) वर्ग से 5, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) वर्ग से 5, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) वर्ग से 2, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) से 17 और अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) से 5 पद भरे जाएंगे। 31 दिसंबर 2021 तक के बैच से अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित) वर्ग से 1 पद भरा जाएगा।
काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार 10वीं, 12वीं या इसके समक्ष योग्यता प्रमाणपत्र, आवश्यक योग्यता प्रमाण पत्र, जेबीटी टेट प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी से जारी जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो 1, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र और खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षरित बीपीएल प्रमाण पत्र अपने साथ लाएं। उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रमाण पत्र भी लाएं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





