Loading...

Traffic Diversion: नाथपा ब्लॉक में यातायात पाबंदियां 5 अक्तूबर तक बढ़ीं

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Sep 2026 • 1 Min Read

Traffic Diversion: किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के नाथपा ब्लॉक बिंदु पर यातायात नियमन और अस्थायी प्रतिबंध अब 5 अक्तूबर 2026 तक लागू रहेंगे। जिला दंडाधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने ढलान स्थिरीकरण और सुरक्षा संबंधी कार्यों को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान पहले से निर्धारित यातायात व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी।

रिकांग पिओ

सहायक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, निगुलसरी ने जिला दंडाधिकारी को बताया कि संवेदनशील ढलान से खतरनाक चट्टानों और मलबे को हटाने सहित अन्य आवश्यक कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष कार्य को जनसुरक्षा का ध्यान रखते हुए पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। इसी आधार पर नाथपा ब्लॉक बिंदु पर यातायात नियमन और अस्थायी प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाई गई है।

आदेश के अनुसार, पहले जारी व्यापक यातायात नियमन में तय सभी व्यवस्थाएं 5 अक्तूबर 2026 तक लागू रहेंगी। इनमें प्रतिदिन यातायात खोलने और बंद करने का समय, निर्धारित समयावधि, वैकल्पिक मार्ग, यातायात परिवर्तन तथा सुरक्षा प्रबंध शामिल हैं। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और आम जनता से यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने के साथ मौके पर तैनात पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों के निर्देश मानने का आग्रह किया है।

Related Topics: •