Loading...

जिला में डेंगू से अधिक स्क्रब टायफस के मामले, आंकड़ा पहुंचा…

PRIYANKA THAKUR • 9 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में स्क्रब टायफस कहर ढा रहा है। पहले जहां जिला में डेंगू के मामले निरंतर बढ़ रहे थे। तो वही अब स्क्रब टायफस के मामलों में भी उछाल देखा गया है। बता दे इन दिनों मौसम में परिवर्तन आ रहा है जिसके चलते लोग बुखार से बेहद परेशान है। बुखार के साथ-साथ लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही स्क्रब टायफस के मामलों ने भी चिंता बढ़ाई हुई है।

आलम यह है कि स्क्रब टायफस के प्रतिदिन औसतन छह मामले सामने आ रहे हैं। अब तक जिला में स्क्रब टायफस के 179 मरीज सामने आ चुके है। उधर, ऊना मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल ने बताया कि जिले में स्क्रब टायफस के मामलों पर नियंत्रण के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग जागरुकता और जांच पर जोर दे रहा है। अस्पताल में दाखिल मरीजों को उपचार भी दिया जा रहा है।

उन्होंने जिला वासियो से स्क्रब टायफस बीमारी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमे उन्होंने कहा कि पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर ही खेतों में जाएं क्योंकि स्क्रब टायफस फैलाने वाला पिस्सू शरीर के खुले भागों को ही काटता है। घरों के आसपास खरपतवार आदि न उगने दें। शरीर की सफाई का विशेष ध्यान रखें। खुली त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए चिकित्सीय परामर्श के अनुसार स्किन क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।