जिला में दिव्यांगजनों की दिव्यांगता की जांच हेतु इस दिन आयोजित होगा शिविर….
HNN/चंबा
जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि “अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस” के अवसर पर 3 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर चुवाड़ी जिला चंबा में हड्डी रोग, मनोरोग, नेत्र रोग तथा शिशु रोग से सम्बन्धित दिव्यांगजनों की दिव्यांगता की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगजनों की जांच करके उनके पक्ष में दिव्यांगता प्रमाण/चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
अतः पात्र दिव्यांगजनों से अनुरोध है कि वे अपने 3 पासपोर्ट साईज फोटो व आधार कार्ड की प्रति सहित अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उक्त दिव्यांगता जांच शिविर का लाभ उठाएं।