Loading...

जिला में दिव्यांग श्रेणी से भरे जाएंगे जेबीटी अध्यापकों के छह पद

Ankita • 17 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में शारीरिक दिव्यांग श्रेणी से जेबीटी अध्यापकों के छह पद भरे जाने है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने इन पदों के लिए तीस दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी तय समयावधि के भीतर विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जिन अभ्यर्थियों के नाम विशेष रोजगार केंद्र विकलांग के कार्यालय में प्रायोजित किए गए हैं, उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। पात्र अभ्यर्थी भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की प्रतिलिपि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की सूची प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि यह पद बैचवाइज भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए पात्र अभ्यर्थी विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।