HNN/ सोलन
जिला में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी साल अब तक चोरी की कई वारदातें पेश आ चुकी है जिससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। आलम यह है कि जिला में आए दिन शातिर लोगों के घरों में सेंधमारी कर रहे हैं। घरों में ही नहीं बल्कि यह शातिर मंदिरों में भी सेंध लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। घरों और मंदिरों से यह शातिर सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ कर रहे हैं।
पुलिस के पास इस साल अब तक 100 से अधिक शिकायतें पहुंच चुकी है। अक्सर शातिर घरों में किसी को ना पाकर और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सेंधमारी करते हैं। बता दें कि सोलन पुलिस जिले में 2022 में कुल 130 चोरी और सेंधमारी के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें करीब एक करोड़ की नकदी और संपत्ति चोरी हुई है जिसमें से 55 लाख रुपए की रिकवरी भी की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने इन चोरियों में संलिप्त 161 लोगों को पकड़ा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, एएसपी सोलन अजय राणा ने कहा कि चोरी की वारदातें बढ़ रही है। चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कीमती सामान व ज्वेलरी घर में न रखकर बैंक के लॉकर में रखें। घर से बाहर जाने से पहले पड़ोसियों को जानकारी जरूर दे और पड़ोसियों से तालमेल बनाए रखे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group