Loading...

जिला सिरमौर की सभी पंचायतों में इस दिन होगी ग्राम सभा की बैठक…

Ankita • 3 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि आगामी 7 जुलाई, 2024 को जिला सिरमौर की सभी 259 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है।

इस ग्राम सभा की बैठक में कोई भी व्यक्ति वन अधिकार नियम से संबंधित दावा या आक्षेप हो तो दर्ज करवा सकता है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गत 29 जून 2024 को कार्यालय विकास खंड नाहन व 01 जुलाई, 2024 को पांवटा साहिब में वन अधिकार अधिनियम व नियमों की जानकारी हेतु पंचायत प्रतिनिधियों, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष/ सचिव को जागरूक किया गया है।