लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला सिरमौर में लोकसभा चुनाव में 3,02,069 लोगों ने किया मतदान

PARUL | 1 जून 2024 at 9:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष सम्पन्न हुआ मतदान

HNN/नाहन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि आम लोक सभा चुनाव 2024 में जिला सिरमौर में मतदान कुल 74.65 प्रतिशत रहा। उन्होंने जानकारी दी कि जिला सिरमौर में कुल 4,04,662 मतदाता है, जिनमें से 3,02,069 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने ने कहा कि 55—पच्छाद में कुल 77,872 मतदाता है, जिनमें से 56,939 मतदाताओं ने मतदान दिया व 56— नाहन में 87,053 मतदाता है जिनमें से 69,637 मतदाताओं, 57– श्री रेणुकाजी में कुल 75,179 मतदाता है जिनमें से 54,357 मतदाताओं , 58– पांवटा साहिब में 86,788 मतदाता है जिनमें से 65,770 और 59 शिलाई में कुल 77,770 मतदाता है।

जिनमें से 55,366 मतादातों ने मतदान किया। सुमित खिमटा ने बताया की 55—पच्छाद में मतदान प्रतिशत 73.12 रहा जबकि है 56— नाहन में 79.99 प्रतिशत, 57–श्री रेणुकाजी में 72.30 प्रतिशत, 58–पांवटा साहिब में 75.78 प्रतिशत और 59 शिलाई में मतदान 71.19 प्रतिशत रहा। वहीं जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान सम्पन्न करवाकर पोलिंग पार्टियां पीजी कॉलेज नाहन लौटी।

उपायुक्त ने कहा कि जिला की पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष सम्पन्न हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की शिकायत नहीं आई। इसके लिए उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जिला की जनता का सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]