जिला सिरमौर में डेंगू से अब 37 वर्षीय व्यक्ति की गई जान
HNN/ पावंटा साहिब
जिला सिरमौर में डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं अब आज एक और नया मौत का मामला सामने आया है। सिरमौर में डेंगू के चलते अब तक 2 लोगों की मौत हो हुई थी। अब डेढ़ माह के भीतर ही तीसरी मौत हो गई है।
इससे पहले भी 37 वर्षीय महिला और 26 वर्षीय युवक की डेंगू के चलते मौत हुई थी। यह सभी उपमंडल पांवटा साहिब के रहने वाले थे। मृतक की पहचान अमन वर्मा (37) निवासी तारुवाला पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, ज्वेलरी शॉप संचालक अमन वर्मा की दीपावली पर्व के दौरान तबीयत बिगड़ गई। बुखार के चलते पहले पांवटा सिविल अस्पताल, फिर परिजन देहरादून के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां उपचार के दौरान अब दम तोड़ दिया है। बीएमओ राजपुर डॉ. केएल भगत ने मामले की पुष्टि की है।