जिला से अचानक लापता हुई दो नाबालिग लड़कियां, बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप..

Sudden-missing-minor.jpg

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने बेटियों को काफी ढूंढा परंतु जब उनका कहीं भी कोई अता पता नहीं चल पाया तो वह थक हार कर पुलिस थाना पहुंचे और गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। इतना ही नहीं दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने बेटियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप जड़े हैं।

वही कुल्लू और भुंतर पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है साथ ही दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस थाना कुल्लू को दी गई शिकायत में कुल्लू के राइसन क्षेत्र निवासी परिजनों ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से कहीं लापता हो गई। काफी ढूंढने के बाद भी बेटी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अज्ञात शख्स अपने साथ ले गया है।

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर को दी शिकायत में गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह किराये के मकान में रहता है। उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी कमरे से पड़ोस में गई थी लेकिन देर तक भी वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी बेटी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया है।