Loading...

जिला स्तरीय नलवाड़ मेला करसोग के छठे दिन 500 महिलाओं ने एक साथ डाली महानाटी, सांस्कृतिक विरासत को किया जीवंत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Apr 2025 • 1 Min Read

करसोग

महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने किया शानदार प्रस्तुति

छठे दिन हुआ महानाटी का आयोजन
जिला स्तरीय नलवाड़ मेला करसोग के छठे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के खेल मैदान में महिलाओं द्वारा महानाटी का आयोजन किया गया। इस महानाटी में लगभग 20 महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों की करीब 500 महिलाओं ने भाग लिया।

महिलाओं ने नाटी डालकर दिखाया सांस्कृतिक रंग
मेला मैदान में महिलाओं ने पारंपरिक धाठू पहनकर एक साथ नाटी डालकर पुरानी संस्कृति की यादें ताजा कर दीं। महानाटी मेला के छठे दिन का मुख्य आकर्षण रही।

मुख्यातिथि ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला
महानाटी कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ममेल के प्रधान नारायण सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और सभी प्रतिभागी महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर नायब तहसीलदार करसोग शांता शुक्ला ने नाटी में भाग लेने वाली महिलाओं को धाठू भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यातिथि को किया सम्मानित
मेला अधिकारी एवं तहसीलदार करसोग वरुण गुलाटी ने मुख्यातिथि नारायण सिंह को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

Related Topics: