Loading...

जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए इतने फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Anjali • 7 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में भाषा-संस्कृति अधिकारी नीलम चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में आयोजित की जाने वाली जिलास्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्रों सहित जिला ऊना की संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य प्रस्तुति दी जा सकती है।

प्रस्तुति की समय अवधि 12 से 15 मिनट जबकि प्रत्येक दल में प्रतिभागियों की संख्या 12 से 20 होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय, पंजीकृत/अपंजीकृत सांस्कृतिक दल, महिलामंडल व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9 फरवरी सायं तक कार्यालय के ईमेल पते कसवनदं76/हउंपसण्बवउ पर आवेदन किया जा सकते हैं।