जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक आयोजित
HNN / शिमला
जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने की। उन्होंने बताया कि पिछले पांच माह में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 589 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को 29 करोड़ 62 लाख रुपये की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गई है।
इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पिछले पांच माह में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत 65,564 राशन कार्ड धारकों को गेहूं 3 किलो प्रति व्यक्ति व चावल 2 किलो प्रति व्यक्ति उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र परिवारों को 19 हजार 846 कनेक्शन वितरित किए गए तथा 15,595 लाभार्थियों को एक रिफिल सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध करवाया गया।
उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत मशोबरा खण्ड के ग्रामीण क्षेत्र में 29,373 पात्र लाभार्थियों, सुन्नी के ग्रामीण क्षेत्र में 20,305 पात्र लाभार्थियों, ठियोग के ग्रामीण क्षेत्र में 49,741 पात्र लाभार्थियों, चौपाल के ग्रामीण क्षेत्र में 63,407 पात्र लाभार्थियों, जुब्बल के ग्रामीण क्षेत्र में 35,590 पात्र लाभार्थियों, रोहडू के ग्रामीण क्षेत्र में 34,463 पात्र लाभार्थियों, रामपुर के ग्रामीण क्षेत्र में 33,491 पात्र लाभार्थियों, ननखड़ी में 17,964 पात्र लाभार्थियों व नारकंडा में 14,552 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है।
आदित्य नेगी ने बताया कि शिमला नगर निगम शहरी क्षेत्र में 6974 पात्र लाभार्थियों, सुन्नी शहरी क्षेत्र में 245 पात्र लाभार्थियों, ठियोग शहरी क्षेत्र में 439 पात्र लाभार्थियों, चौपाल खण्ड शहरी क्षेत्र में 322 पात्र लाभार्थियों, जुब्बल शहरी क्षेत्र में 92 पात्र लाभार्थियों, कोटखाई शहरी क्षेत्र में 102 पात्र लाभार्थियों, रोहडू शहरी क्षेत्र में 220 पात्र लाभार्थियों तथा रामपुर खण्ड शहरी क्षेत्र में 402 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है।