Loading...

जिलों में पहुंचे पेट्रोल-डीजल के टैंकर, वाहन चालकों की मिली राहत

Ankita • 3 Jan 2024 • 1 Min Read

हड़ताल होने से प्रदेश में थम गए थे 30 हजार ट्रक और 1,000 निजी बसों के पहिए

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की सप्लाई शुरू होने पर वाहन चालकों ने काफी राहत की सांस ली है। बता दें केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। आज तीसरे दिन बुधवार को सड़कों पर निजी बसें और ट्रक भी दौड़ते हुए नजर आए।

बता दें हड़ताल होने से पूरे प्रदेश में 30 हजार ट्रक और 1,000 निजी बसों के पहिए थम चुके थे। ट्रक न चलने से उद्योगों और तीनों सीमेंट कारखानों से आपूर्ति ठप हो गई थी। हड़ताल से नालागढ़ में 10 हजार अल्ट्राटेक, अंबुजा, एसीसी के सीमेंट कारखानों में 12,000 ट्रक खड़े थे। कालाअंब औद्योगिकी क्षेत्र में 500, कुल्लू में 900 ट्रक खड़े थे।

उधर, कंपनियों ने मंगलवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए तेल के 432 टैंकर भेजे। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने 96, भारत पेट्रोलियम ने 14 टैंकर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 227 टैंकर भेजे। वहीं, आईओसीएल ने परिवहन निगम को भी डीजल के 55 टैंकर भेजे।