लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जि़ला प्रशासन सोलन के फेसबुक पेज पर लाइव देखें शूलिनी मेला

SAPNA THAKUR | 24 जून 2022 at 12:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

सोलन जि़ला के साथ-साथ प्रदेश व देश के लोग भी अब सोलन के प्रसिद्ध राज्य स्तरीय शूलिनी मेले का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इस संबन्ध में उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने पहल की है। उन्होंने कहा कि माँ शूलिनी को समर्पित राज्य स्तरीय मेला अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और सभी लोग अपने घर पर भी मेले का लाइव प्रसारण देख पाए इसके लिए जि़ला प्रशासन सोलन द्वारा लाइव प्रसारण का विशेष प्रबंध किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेला-2022 का सीधा प्रसारण जि़ला प्रशासन सोलन के फेसबुक पेज District Administration Solan पर किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि 24 जून से 26 जून, 2022 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला के मुख्य आकर्षणों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि माँ शूलिनी मेले का फेसबुक पेज पर पहली बार लाइव प्रसारण किया जा रहा है। उन्होंने सभी से फेसबुक पेज लाइक करने के साथ-साथ शेयर करने की भी अपील की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]