लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जीप और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, एक घायल

PARUL | 3 नवंबर 2023 at 11:27 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाले राहियां गांव में किरतपुर-मनाली फोरलेन पर एक जीप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल की पहचान राहुल निवासी जोगिंद्रनगर जिलस मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल किरतपुर-मनाली फोरलेन से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह औहर कस्बे के राहियां के पास पहुंचा तो भगेड़ के तरफ से आ रही एक जीप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों एंबुलेंस की मदद से एम्स ले गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली जीप चालक की एक बाजू नहीं है। सवाल यह उठता है कि जीप चालक के पास वैध लाइसेंस है या नहीं। या फिर जीप चालक बिना लाइसेंस के ही जीप चला रहा था।

डीएसपी घुमारवीं चंद्र पाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जीप चालक की एक बाजू नहीं होने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]