HNN / सोलन
जिला सोलन के नालागढ़ में पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से 8520 रूपए की नकद राशि बरामद की है। गिरफ्तार किये गए सभी लोग स्थानीय थे, जिन्हे पुलिस कई बार आगाह कर चुकी थी। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग जुआ खेल रहे है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने जुआ खेल रहे स्थान पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर वहां उपस्थित सभी लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा और इनके पास से ताश के पत्तो सहित 8520 रूपये की नकद राशि बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group