जुनांस पंचायत में आग की भेंट चढ़े सेब के 62 पेड़
HNN/चंबा
जिला चंबा में उपमंडल चुराह के तहत आने वाली ग्राम पंचायत जुनांस में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां सुईला गांव में सेब के 62 पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों कोई सुराग नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार, शरारती तत्वों ने सेब के पेड़ों के आस-पास सूखी घास में आग लगा दी। जिससे राम के 30, भीखा राम के 7, नरोत्तम सिंह के 15, सतीश कुमार के 10 सेब के पेड़ आग की चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने से बागवानों का बोरी में रखा गोबर भी जल गया। पीड़ितों ने बताया कि यह गोबर उन्होंने सेब के पेड़ों के लिए रखा था।
पीड़ितों ने बताया कि अग्निकांड से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं ग्राम पंचायत जुनांस के प्रधान कमलो देवी ने कहा कि मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पीड़ितों को नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा प्रदान करने का प्रयास किए जाएंगे।