HNN/शिमला
राजधानी शिमला के आयुष्मान भव अभियान के तहत सिविल अस्पताल जुन्गा में 25 अक्तूबर को बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया है। आयोजित शिविर में आईजीएमसी के विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों का उपचार करेंगे। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डाॅ. मनोज कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय शिविर में एक छत के नीचे सभी चिकित्सा संबधी सुविधाएं उपलब्ध होगी। शिविर में स्त्री रोग, नेत्र रोग, शल्य चिकित्सा, हड्डी रोग, शिशु रोग, कान नाक गला, मानसिक रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों का इलाज किया जाएगा।
शिविर में एक्स-रे, डायग्नोस्टिक लैब सहित सभी टैस्ट मुफ्त किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि वह इस बहु विशेषज्ञ शिविर का लाभ उठाएं।

