Loading...

जुन्गा स्कूल के बच्चों ने किया पैलेस होटल और मिलट्री स्कूल चायल का भ्रमण

SAPNA THAKUR • 30 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वीरवार को राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के 71 विद्यार्थियों द्वारा प्रधानाचार्य सुमन चंदेल के नेतृत्व में पैलेस होटल और मिलट्री स्कूल चायल का भ्रमण करवाया गया। सुमन चंदेल ने बताया कि पैलेस होलट चायल में पर्यटन उद्योग बारे बच्चों को जानकारी दी गई जिसमें बच्चों ने बहुत रूचि दिखाई।

तदोपंरात बच्चों को मिलट्री स्कूल चायल का भ्रमण करवाया गया जहां पर बच्चों की भविष्य निर्माण को लेकर काॅउंसलिंग करवाई गई तथा निकट भविष्य में आने वाली चुनौतियों व अवसरों बारे भी जानकारी दी गई। पर्यटन शिक्षा के अध्यापक सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन होने के साथ साथ एक बेहतर करियर बनाने में मददगार होगा। भ्रमण के दौरान राजेन्द्र सिंह, प्रोमिल शांडिल, हिमांशु और इंदु भी मौजूद रहे।