HNN/ शिमला
बलदेयां में सम्पन्न हुई अंडर-14 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में हाई स्कूल भड़ेच ने जूडो खेल में आठ मेडल जीत कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के शारीरिक शिक्षक सुखदेव राणा ने बताया कि स्कूल के छात्र आर्यन राणा ने 50 किलो वजन में स्वर्ण पदक, पार्थ शर्मा ने 45 किलो वजन में कांस्य पदक, सक्षम शर्मा ने 40 किलो में रजत, मोहित ने 35 किलो में कांस्य, सूर्यांश ने 30 किलो में कांस्य और अक्षित ने जूडो की 25 किलोग्राम वजन की प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित किया।
इसी प्रकार इस पाठशाला की दो छात्राओं ने भी जूडो खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिसमें स्मृति शर्मा ने जूडो के 40 किलो और कशिश ने 35 किलोग्राम वजन की प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतकर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। स्कूल के मुख्याध्यापक मुकेश भारद्वाज ने जूडो खेल में हासिल की गई उत्कृष्ट विजय के लिए खिलाड़ियों और पीईटी सुखदेव राणा को बधाई दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





