Loading...

जेओए आईटी पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारी चयन आयोग से…

PRIYANKA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के जेओए आईटी पेपर लीक मामले में सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से सभी भर्तियों को शिफ्ट करने का फैसला लिया है। साथ ही आयोग से स्टाफ को बदलने को लेकर कहा गया है।

इतना ही नही मुख्य आरोपी महिला उमा आजाद को निलंबित भी कर दिया है। गौरतलब है कि परीक्षा से दो दिन पहले ही जेओए आईटी का पेपर लीक हो गया था। इसमें विजिलेंस ने रिश्वत लेते आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को रंगे हाथों पकड़ा था। इस मामले में विजिलेंस ने उनके छोटे बेटे निखिल आजाद, घर पर काम करने वाले 2 अभ्यार्थियों सहित अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें से कुछ आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि कुछ को अदालत में पेश किया जाना है।अब इस मामले में जल्द ही अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।