लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जेपी नड्डा का नागरिकों के नाम खुला पत्र

SAPNA THAKUR | 18 अप्रैल 2022 at 11:09 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नागरिकों के नाम खुला पत्र लिखा है। जेपी नड्डा ने कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। जेपी नड्डा ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्ष राजनीति कर रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर कहा कि वहां भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं।

जेपी नड्डा ने 3 पेज का पत्र राष्ट्र के नागरिकों के नाम लिखा है। विपक्ष के द्वारा देश का माहौल बिगड़ने को लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगाए गए थे। इन तमाम आरोपों को लेकर जेपी नड्डा के द्वारा यह 3 पेज का खुला पत्र नागरिकों के नाम लिखा गया है। जेपी नड्डा के द्वारा कांग्रेस के शासन में हुई हिंसा और दंगों का भी पत्र में जिक्र किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि चार राज्यों में जो चुनाव परिणाम आए हैं उसको लेकर विपक्ष को भी अपनी आंखें खोलनी चाहिए। इन चार राज्यों के परिणाम में देश की जनता ने मोदी सरकार को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि देश का युवा विकास चाहता है विभाजन नहीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां पर भी दंगे और हिंसा होती है उसको लेकर भी विपक्ष व अन्य राजनीतिक दलों को जवाब देना चाहिए। देश के नागरिकों के नाम जेपी नड्डा के खुले पत्र में उन्होंने यह साफ कर दिया है कि विपक्ष व अन्य राजनीतिक दल राजनीति ना कर देश के विकास के बारे में सोचें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]