Loading...

जेबीटी संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा ज्ञापन

SAPNA THAKUR • 2 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

जेबीटी बेरोज़गार संघ प्रदेशाध्यक्ष मोहित ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले व साथ ही उन्हें प्रदेश की कमान सौंपे जाने पर शुभकामनाएँ दी। मोहित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यूनिवर्सिटी समय से ही संगठन को चलाने का हुनर जानते हैं और हमेशा से ही छात्र संगठन के लिये भी उनकी आवाज़ बनकर उनकी समस्याओं का समाधान निकालते रहे हैं।

एनएसयूआई में भी मुख्यमंत्री होने से पूर्व उन्होंने काफ़ी सहयोग दिया है। इसीलिए जेबीटी संघ ने भी अपनी समस्याओं को पहली बार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कैसे पूर्व में रही जयराम सरकार ने 40,000 जेबीटी साथियों को अंधकार में रख कर उनके साथ अन्याय किया है। मोहित ठाकुर में बताया कि पिछले 4 वर्षों में ना जाने जेबीटी संघ ने सैंकड़ो के हिसाब से ज्ञापन सौंपे, रैलियाँ यहाँ तक कि धरना प्रदर्शन भी करना पड़ा फिर भी भाजपा सरकार के कानों तक जूँ नहीं रेंगी।

इन्ही कारणों से जेबीटी साथियों ने 2021 के उपचुनावों में भी औंधे मुँह गिराने के लिए बायकाट भाजपा की मुहिम चला कर उन्हें 40,000 जेबीटी साथियों की ताक़त बताई थी और ठीक उसी प्रकार इस बार भी सरकार बदलने में उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया है। अब जेबीटी संघ को पूर्णतः विश्वास कांग्रेस सरकार से है कि वो जेबीटी साथियों के साथ हो रहे अन्याय को अब जल्द ही ख़त्म करेंगे और हाईकोर्ट में भी जेबीटी संघ का सहयोग करेंगे।