लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जेसीसी की बैठक के लिए 2-3 दिन के अंदर मांगे प्रस्तुत करें सभी कर्मचारी संगठन- बिश्नोई

PRIYANKA THAKUR | 7 जून 2022 at 4:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के कार्यकारी जिला महासचिव व अध्यक्ष नाहन इकाई आकाश विश्नोई ने सभी विभागीय संगठनों के अध्यक्षो से उनके मांग पत्र व समस्याओं को लिखित रूप में सौंपने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष सिरमौर के आदेशानुसार जिला उपायुक्त सिरमौर के साथ इसी माह जेसीसी की बैठक आयोजित की जानी है।

ऐसे में सभी विभागों के जिलाध्यक्ष व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के समस्त इकाई के प्रधान अपना-अपना मांग पत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन कार्यालय के अधीक्षक के पास दो से तीन दिन के अंदर जमा करा दें, जिससे सामूहिक रूप से जेसीसी की बैठक का मांग पत्र तैयार कर जिला उपायुक्त को बैठक में बुलाने के लिए सौंपा जा सके। अधिक जानकारी के लिए उनके सम्पर्क सूत्र:- 9418496708, 7018087171 पर बात कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]