लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

झंडूता के थेह गांव के हवलदार बलदेव चंद जम्मू-कश्मीर मुठभेड़ में शहीद, रविवार को पहुंचेगा पार्थिव देह

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 20 सितंबर 2025 at 4:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के थेह गांव के हवलदार बलदेव चंद (35) शहीद हो गए। मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने प्राण त्याग दिए। बलदेव चंद 2011 में सेना में भर्ती हुए थे और 15 वर्षों तक देश की सेवा की। वह अपने पीछे सात वर्षीय बेटे, पत्नी और माता-पिता को छोड़ गए हैं।

बिलासपुर

परिवार और गांव में शोक का माहौल
बलदेव चंद के पिता सेवानिवृत्त हवलदार बिशन दास, ताया और चाचा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन ने बताया कि बलिदानी सैनिक का पार्थिव शरीर पहले चंडीगढ़ लाया जाएगा और फिर रविवार को पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, हर संभव मदद का आश्वासन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बलदेव चंद की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]