Loading...

झंडूता के मल्होट में हत्या का खुलासा, तेजधार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 22 Mar 2026 Edited 22 Mar 1 min read

झंडूता के मल्होट क्षेत्र में भेड़पालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई बताई जा रही है।

बिलासपुर/शाहतलाई-झंडूता

स्थानीय युवक निकला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि विक्की (29), निवासी पखर डाकघर धनीपखर, तहसील झंडूता ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने भेड़पालक संजू (46), निवासी जिला कुल्लू, पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

भेड़-बकरियां चराने आया था मृतक

जानकारी के अनुसार मृतक संजू अपने साथियों के साथ मल्होट क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने आया हुआ था। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसके साथी ने उसे खून से लथपथ हालत में मृत पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जांच के बाद खुला मामला, आगे की कार्रवाई जारी

शुरुआत में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन जांच के दौरान पूरे मामले का खुलासा हो गया। आरोपी स्थानीय युवक निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।