Loading...

झाड़माजरी के फार्मा उद्योग में केमिकल लीक होने से 14 कामगार बेहोश, पीजीआई रेफर

Ankita • 20 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के बद्दी में झाड़माजरी के एक फार्मा उद्योग में केमिकल ड्रम गिरने से गैस लीक हो गई। जिस कारण 14 कामगार बेहोश हुए है। इनमें से 10 मजदूरों की हालत नाजुक होने पर उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इसके अलावा चार को काठा अस्पताल भर्ती करवाया गया है। ड्रम में मेथिलीन क्लोराइड सोलवेंट केमिकल था, जो लीक हो गया।

बता दें बेहोश कामगारों में इकरा और हेमलता निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बद्दी, इज्मा पुत्री इब्राहिम, नानी, तबस्सुम, शिवम, विष्णु, गुलक्शा, गायत्री, सब्बू और रीता शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, फार्मा उद्योग के कामगार केमिकल ड्रम को पहली से दूसरी मंजिल ले जा रहे थे। इस दौरान अचानक ड्रम नीचे गिर गया और केमिकल लीक हो गया।

केमिकल लीक होने से 14 कामगार बेहोश हो गए। इनमें अधिकतर यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कामगारों को तुरंत सिविल अस्पताल बद्दी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर 10 कामगारों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर लिया गया। इनमें 12 लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। बद्दी के एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: