Loading...

टिप्पर की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

By PARUL Published: 28 Dec 2023, 11:33 AM | Updated: 28 Dec 2023, 11:33 AM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा में चम्बा-साहो मार्ग पर फुलनुटाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां टिप्पर की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जोगिंद्र कुमार (55) पुत्र संतो राम निवासी सुंगल तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगिंद्र कुमार मेहनत-मजदूरी के लिए घर से निकला था। इसी दौरान रास्ते में चालक जब टिप्पर को बैक कर रहा था तो व्यक्ति टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

साथ ही टिप्पर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।