Loading...

टिप्पर ने स्कूली जीप को मारी टक्कर, 9 बच्चों सहित चालक घायल

PARUL • 4 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र के देलग के पास एक टिप्पर ने स्कूली जीप को टक्कर मार दी। हादसे में जीप में सवार नौ स्कूली बच्चे सहित चालक घायल हुआ है। जिन्हें उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, छुट्टी होने के बाद निजी स्कूल के बच्चे जीप में सवार होकर भराड़ी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान देलग के पास एक टिप्पर अचानक ही विपरीत दिशा से आया और जीप को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में जीप एक तरफ से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान जीप में 14 बच्चे सवार थे, जिनमें से नौ बच्चों को चोट आई है। साथ ही जीप के चालक को भी हल्की चोट लगी है। जिसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं में भर्ती कराया। अस्पताल में सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिन बच्चों को गंभीर चोट आई थी उनका एक्स-रे करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और बच्चों के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: