पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में करोड़ों भारतियों का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर विवादों में आ गई हैं। कमलप्रीत डोपिंग टेस्ट में फेल हो गई हैं। जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से बैन कर दिया गया है। इसी के साथ डिस्कस थ्रो में भारतीय उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचने वाली कमलप्रीत कौर को एथेलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने डोप टेस्ट में दोषी पाया है। इस साल 29 मार्च को एथेलेटिक्स इंटीग्रीटि यूनिट द्वारा आयोजित टेस्ट में वे पॉजिटिव पाई गई हैं। इसको लेकर यूनिट ने एक नोटिस जारी किया है और अस्थायी बैन लगाया है।
अगर कमलप्रीत खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाती हैं तो उन पर चार साल का बैन लग सकता है। कमलप्रीत द्वारा संभावित डोपिंग उल्लंघन के बारे में पिछले हफ्ते अटकलें लगाई जा रही थीं, हालांकि पंजाब की 26 वर्षीय इस एथलीट ने इस तरह के किसी भी आरोप से इनकार किया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि दो साल के अंदर फिर से पेरिस ओलंपिक का आयोजन होने वाला है। ऐसे में अगर कमलप्रीत दोषी पाई गई तो वे इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगी और यह भारत के लिए एक बड़ा झटका होगा। कमलप्रीत ने टोक्यो ओलंपिक में जैसा प्रदर्शन किया था। उसके बाद उनसे पेरिस ओलंपिक में मेडल की उम्मीदें की जा रही थीं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





