ट्रक और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, घायल
HNN/चंबा
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला चंबा के सिहुंता-लाहड़ू मार्ग का है। जहां टुंडी के पास एक बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार मनोज कुमार पुत्र संसार चंद निवासी डेंठा घायल हुआ है। पुलिस ने ममला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर करीब साढ़े चार बजे लाहडू की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह टुंडी के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे घायलावस्था में उठाकर सीएचसी समोट पहुंचाया।
सूचना मिलते ही मनोज के परिजन भी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मनोज को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।