ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 31 वर्षीय महिला की हुई मौत
HNN/ सोलन
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला सोलन में बद्दी के चक्का रोड का है। यहां एक बाइक सवार महिला ट्रक की चपेट में आ गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
मृतका प्रभा (31) पत्नी विमल कुमार यूपी के जिला बरेली के तहसील आंवला के गांव खुर्द ब्योदन की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, प्रभा अपने पड़ोसी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इस दौरान चक्का रोड पर ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला ट्रक के टायर के नीचे आ गई जिस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने की है।