ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो व्यक्ति घायल
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां समलेटू में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हुए। घायलों की पहचान पवन प्रीत कौर और रणजीत निवासी पंजाब के रुप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दिए बयान में मंजीत सिंह निवासी गांव भरदियो तहसील बाबा बकला जिला अमृतसर पंजाब ने बताया है कि वीरवार शाम को कार में अपने दोस्तों के साथ अमृतसर से मणिकर्ण जा रहा था। रात करीब 11 बजे किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर समलेटु में पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया। डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है।