Loading...

ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को मारी टक्कर

PARUL • 13 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में दधोल-लदरौर संपर्क मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान स्कूटी पर कोई बैठा नहीं था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी मालिक आशा देवी ने बताया कि वह पडयालग घर के पास महिलाओं को सिलाई सिखाने का कार्य करती हैं। वह अपनी स्कूटी सड़क के बिल्कुल किनारे खड़ी कर अपने काम पर चली गई थी।

इस दौरान शाम करीब पांच बजे एक ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी करीब दस फीट दूरी तक घसीटती चली गई। हादसे में स्कूटी को हजारों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: