Loading...

ठप्पर गांव में दो परिवारों के संयुक्त मकान में भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान

PARUL • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में उपमंडल घुमारवीं की छंजयार पंचायत के ठप्पर गांव में दो परिवारों का संयुक्त मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, ठप्पर गांव के अवतार सिंह के स्लेटपोश मकान की दूसरी मंजिल में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

हालांकि अग्निकांड की खबर लगते ही लोगों ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और अन्य कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण अवतार सिंह के 8 कमरे जलकर राख गए। चार कमरे उसके चचेरे भाई रविंद्र कुमार के जले हैं।

जिसके बाद अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि घर में लाखों की नकदी भी रखी हुई थी। आग लगने के क्या कारण रहे, इसका पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने दोनों परिवारों को 10-10 हजार रुपये की राहत राशि दी है।