Loading...

ठियोग में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चालक की मौत

PARUL • 11 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के ठियोग में देहा पुलिस चौकी के कुठार में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय शुभम गांव शाया ठियोग के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुभम अपने घर से शाम साढ़े छह बजे किसी काम से निकला था। इस दौरान कुठार में वह अचानक ही वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने ठियोग के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ ने बताया कि इस हादसे की पुष्टि की है।