डंगा धसने से खाई में गिरी कार, 5 घायल

कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में बंजार के रा. व. मा. स्कूल थाटीबीड़ के पास एक हादसा पेश आया है। जहां एक कार खाई में गिर गई है। हादसे में कार में सवार पांच युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायलों की पहचान खेमन ठाकुर (17) पुत्र ध्यान सिंह गांव घमीर थाटीबीड़ बंजार, जतिन कुमार (17) पुत्र केहर सिंह गांव शिकारी थाटीबीड़ तहसील बंजार, तरुण (15) पुत्र खूब राम गांव कौशा तहसील सैंज कुल्लू, ध्यान सिंह (45) पुत्र ठाकर दास गांव घमीर डाकघर थाटीबाड़ बंजार और पुने राम (31) पुत्र रूपचंद गांव एवं डाकघर थाटीबीड़ तहसील बंजार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाँचों युवक कार में सवार होकर बंजार से थाटीबीड़ की ओर जा रहे थे कि थाटीबीड़ स्कूल के पास पहुंचने पर एक अन्य वाहन को पास देते समय सड़क का डंगा धसने लगा और कार सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी युवक घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सड़क तक लाया और उपचार के लिए बंजार अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद तरुण और ध्यान सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य सभी घायलों का वहीं पर उपचार चल रहा है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।